उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीजिलेपूर्वांचल न्यूज़प्रशासनिक

Chandauli News: स्टांप देय का बकाया चुकता नहीं करने पर स्कूल संचालक की जमीन हुई कुर्क, जल्द होगी नीलामी.

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा। 

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फूंडे के निर्देश पर तहसील प्रशासन विभिन्न कर के बकायेदारों के खिलाफ सख्ती से अभियान छेड़ रखा है। इस क्रम में शुक्रवार को महुअर कला गांव के एक स्कूल संचालक द्वारा स्टांप देय का 2 लाख 73 हजार 800 रूपया बकाया चुकता नही करने पर स्कूल की भूमि को कुर्क कर लिया गया है। तहसील प्रशासन ने एक माह में बकाया जमा नहीं करने पर उक्त भूमि का निलाम करने का निर्देश दिया है। तहसील प्रशासन की लगातार वसूली अभियान को लेकर हो रही कार्रवाई से खलबली मची हुई है। बलुआ थाना क्षेत्र के महुअरकला गांव निवासी वंशनारायण उर्फ सुनील निषाद पर 2 लाख 73 हजार 800 रूपया प्लस व्याज की वसूली प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ था। बाकीदार के विरूद्ध अमीन राम प्रसाद सिंह की रिपोर्ट पर बीते 5 मार्च 2024 को नोटिस जारी किया गया था। मौके पर बाकीदार के नही होने पर स्कूल के डायरेक्टर को सूचना प्राप्त कराया गया। इसके बाद भी बकाया जमा नही करने व हीला हवाली करने पर 19 मार्च को वारंट जारी किया गया। बकायेदार के उपस्थित नहीं होने पर 29 अप्रैल 2024 को कुर्की की नोटिस जारी किया गया। इसके बाद 30 सिम्बर 2024 को इनके विभिन्न आराजी नंबर की भूमि को सरकार के खाते में कुर्क कर लिया गया। इस बाबत सकलडीहा तहसीलदार अजीत सिंह ने बताया कि एक माह में बकाया जमा नही करने पर बकायेदार की कुर्क भूमि को निलाम कर दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!