Chandauli News: झाड़ फूंक के चक्कर में सर्प दंश की शिकार इंटर की छात्रा की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम.

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील।
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर कस्बा में शनिवार की रात सर्प दंश से इंटरमीडिएट की छात्रा स्वाती 17 वर्ष की हालत बिगड़ने लगी । आनन फानन में परिवार के लोगों ने तत्काल उसे खोजापुर गांव के सती माता मंदिर ले गए। जहां से भी कोई राहत न मिलने से झाड़ फूंक कराई। इसी बीच छात्रा की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताते चलें कि सैदूपुर कस्बा निवासी बेचू राम की पुत्री स्वाति किसान इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। बेचू राम रिक्शा ट्राली चलाकर परिजनों का भरण पोषण करते थे। बीती रात उनकी पुत्री स्वाती घर में खाना खाने के बाद सोने जा रही थी। इसी बीच आंगन में जहरीले सर्प ने उसे डंस लिया। शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग घर पर जुट गए और सर्प को ढूंढ निकाला। तब तक सर्पदंश से घायल स्वाती की हालत बिगड़ने। लगी आनन आनन में परिवार तथा आसपास के लोग उसे खोजापुर सती माता मंदिर ले गए। जहां से राहत न मिलने पर रास्ते में ही इसकी झाड़ फूंक कराने लगे। इसी बीच रात में ही उसने दम तोड़ दिया। पुत्री के मौत की जानकरी होते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। वही घटना के बाद मृतका की मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। सुबह होने पर परिजनों ने पुत्री का दाह संस्कार कर दिया।