उत्तर प्रदेशक्राइमजिलेपूर्वांचल न्यूज़राज्यसोनभद्र
Sonbhadra News: कुएं में गिरने से सात वर्षीय बालिका की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा.

Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
कुएं मे स्नान करते समय पैर फिसलने से कुएं में गिरकर डूबकर एक बालिका की मौत होने की घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। घटना शुक्रवार की सुबह चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मारकुडी के कुशहियां टोले की है। टोले की रहने वाली रजंवती (7) पुत्री महेंद्र गोंड शुक्रवार की सुबह तकरीबन सात बजे स्नान करने गयी थी। उसी दौरान पैर फिसलने से कुएं में जा गिरी, घटना देख परिजनों में हडकंप मच गया। कुएं के नज़दीक आस-पास के लोगों ने किसी तरह बालिका को बाहर निकाला और तत्काल जिला चिकित्सालय ले कर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने रजंवती को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई मे जुट गयी है।