Chandauli News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाके में बाढ़ की आशंका.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ स्थित गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से तटवर्ती गावों के किसानों और ग्रामीणों में दहशत और खौफ के साथ ही बेचैनी बढ़ गई है। शुक्रवार की रात से अब तक दो फीट जलस्तर बढ़ने से शनिवार को घाट पर जाने वाली सभी सीढ़ियाँ पानी में डूब गई हैं।

प्रतिदिन गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका भी बढ़ गई है। गंगा नदी के तटवर्ती गावों के किसानों और ग्रामीणों में खौफ और दहशत दिखाई देने लगी है। गंगा में जलस्तर में बढ़ोतरी होने से तटवर्ती गावों के लोगों में दहशत और खौफ दोनों बढ़ गए हैं।

गंगा तटवर्ती गाँव भुपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, पकड़ी, महुअरिया, विशुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवाकला, महुअर कला, हरधन जुड़ा, गंगापुर, पुराबिजयी, पुरागणेन, चकरा, हरधन जुड़ा, सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर, सरौली, तीरगावा, हसनपुर, बड़गांव, नादी निधौरा, सहेपुर आदि गावों के तटवर्ती खेतों में लगी सब्जियाँ और हरा चारा डूबने और गंगा कटान को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।

घाट के किनारे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को विषैले जानवरों का खतरा भी बढ़ गया है। बढ़ते जलस्तर के कारण खेतों में लगी फसलें बर्बाद हो जाती हैं। किसानों की रोज़ी-रोटी पर भी संकट मंडराने लगा है। बाढ़ से घिरे गांव के लोग रात भर जागकर गुजर-बसर करने को विवश हो जाते हैं। लगभग दर्जनों गंगा तटवर्ती गावों में चौतरफा पानी लग जाने से ग्रामीण, बच्चे और महिलाएं पानी से होकर या नाव का सहारा लेकर जाना पड़ता है।