Lucknow News: तबादला आदेश न मानने पर डिप्टी सीएम खफा, डॉक्टर के खिलाफ दिए कार्रवाई के आदेश, डॉक्टर के निलंबन की कार्रवाई शुरू.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।
लखनऊ। तबादला आदेश और उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करना डॉक्टर को भारी पड़ गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव ने डॉक्टर को निलंबित करने के आदेश जारी किया हैं। डॉक्टर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार चंदौली जनपद के पं कमलापति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. श्यामधर बिन्द का शासन ने स्थानान्तरण कर दिया था। डॉ. श्यामधर बिन्द ने स्थानान्तरण आदेश का अनुपालन न करने तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना को गंभीरता से लिया। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को तत्काल प्रभाव से आरोपी डॉक्टर को निलम्बित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्हें बलिया के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध करने के आदेश दिए हैं। आरोप पत्र दिए जाने के निर्देश भी दिए हैं।