उत्तर प्रदेशक्राइमपूर्वांचल न्यूज़सोनभद्र

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की छत से गिरने पर मौत, जांच में जुटी पुलिस.

Story By: विकास हलचल, क्राइम ब्यूरो।

सोनभद्र।

ओबरा थाना क्षेत्र के गजराज नगर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में छत पर से गिरने से मौत होने का मामला सामने आया है। सुबह जैसे ही माकान मालिक को सूचना हुई वैसे ही आननफानन में युवक को चोपन सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया।

जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक सूरज सिंह (37) पुत्र रणजीत सिंह पिछले दो सालों से ओबरा सी दूसान कम्पनी में सुरक्षा गार्ड का काम करता था। वही माकान मालिक राम जी ने बताया कि मृतक सूरज भदोही क्षेत्र का रहने वाला था जो हमारे गजराज नगर स्थित रूम पर भाड़ा में रहता था।

मृतक रात में फ़ोन से छत पर बात कर रहे थे उसी समय हमलोगों ने उसे देखा था। उसके बाद हमलोग रूम में आ गए। घटना कब घटित हुई इसकी जानकारी नहीं। सुबह हम लोगों को घटना के बारे में पता चला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद आननफानन में सूरज को एम्बुलेंस की सहायता से चोपन अस्पताल लाया गया।

अस्पताल के डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने बताया कि सूरज नाम के पेशेंट को उसके माकान मालिक द्वारा अस्पताल में लाया गया था। जो मृत अवस्था में था। उसके साथ में साथ में काम करने वाले अन्य कर्मी भी थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!