उत्तर प्रदेशजिलेपूर्वांचल न्यूज़राजनीतिराज्यसोनभद्र

Sonbhadra News: वन जिला वन अपराधी की जगह वन जिला वन प्रोडक्ट यूपी में लागू, सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने गिनाई उपलब्धियां.

Story By: अनुज जायसवाल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूरे होने पर सोनभद्र के विकास भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्टाम्प एवं पंजीयन/प्रभारी मंत्री सोनभद्र रविन्द्र जायसवाल ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में सोनभद्र पुलिस ने अपनी विभिन्न शाखाओं की उपलब्धियां प्रदर्शित किया।

इनमें यातायात, साइबर, महिला शाखा, मिशन शक्ति, वूमेन पावर लाइन 1090, फायर सर्विस और पुलिस आपातकालीन सेवा 112 शामिल थीं। पुलिस विभाग ने पोस्टर, बुकलेट और वीडियो के माध्यम से अपनी उपलब्धियां भी प्रस्तुत कीं।

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने बताया कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश में अपराधों में 26.15 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। अपराधी या तो जेल में हैं या समाप्त हो चुके हैं। विकास के क्षेत्र में, प्रदेश में 16 हवाई अड्डे स्थापित किए गए हैं।

साथ ही सड़कों और रेल का नेटवर्क में अप्रत्यासित वृद्धि हुई है। स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री ने बताया स्टाम्प विभाग में 19 नए बदलाव किए गए हैं। रिश्तेदारों के बीच संपत्ति हस्तांतरण अब मात्र 5 हजार रुपये के शुल्क में हो सकता है। वही किराया समझौते में 4 प्रतिशत शुल्क की जगह निश्चित राशि का प्रावधान किया जा रहा है।

योगी सरकार ने एक जिला एक अपराधी की नीति को बदलकर एक डिस्ट्रिक्ट एक प्रोडक्ट की नीति लागू की है। मंत्री ने दावे के साथ कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में सबसे तेजी से बढ़ रही है। सरकार की उपलब्धियों में प्रमुख रूप से सभी को आवास, शौचालय, अनाज और बिजली कनेक्शन की उपलब्धता शामिल है।

15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन योजना का लाभ मिल रहा है। 9 करोड़ परिवारों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का चिकित्सा लाभ उपलब्ध है। सोनभद्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों द्वारा आदिवासियों की जमीन हड़पने के मामलों की गहन जांच की जाएगी।

जिन गांवों में अभी तक मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, वहां शीघ्र ही सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। स्वास्थ्य सेवाओं और सड़कों की स्थिति में सुधार किया गया है। सरकार रोजगार सृजन और निवेश को प्राथमिकता दे रही है।त्रिदिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं से सम्बन्धित स्टाल लगाये गये हैं। जिसके माध्यम से जनपद व प्रदेश के विकास में किये गये कार्यों को दर्शाया गया है, इन स्टालों के माध्यम से कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जुड़ सकता है।

सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 27 मार्च तक दो सत्रों में किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें। इस महोत्सव में जनपद के लोग शामिल होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इनका प्रत्यक्ष लाभ भी ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!