उत्तर प्रदेशक्राइमजिलेपूर्वांचल न्यूज़राज्यसोनभद्र

Sonbhadra News: 8 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम.

Story By: राजन जायसवाल, कोन।

सोनभद्र।

कोन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत गिधिया के टोला अंजनिया निवासी 8 वर्षीय विनय कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। विनय कुमार पवन कुमार गोंड का पुत्र था। शुक्रवार की दोपहर को विनय घर से निकला था। परिवार के पास दो अलग-अलग जगहों पर मकान हैं। जब शाम तक बच्चा घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने सोचा कि वह दूसरे घर चला गया होगा।

बाद में पता चला कि वह दूसरे घर भी नहीं गया था। परिजनों ने खोजबीन शुरू की। अंजनिया में स्थित एक तालाब में विनय का शव तैरता मिला। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। देर शाम को पुलिस को सूचना दी गई। कोन पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!