Sonbhadra News: मां की हत्या का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 15 महीने बाद पुलिस को मिली कामयाबी.

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।
सोनभद्र।
ओबरा पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। हत्या का आरोपी आरोपी खेदू भुइया ने अप्रैल 2024 में घरेलू विवाद में अपनी मां पुचिया देवी की हत्या कर दी थी। पुलिस की माने तो 32 वर्षीय खेदू भुइया को मंगलवार सुबह 8:15 बजे बिल्ली रेलवे स्टेशन के पास स्थित उसकी भाभी के घर से ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी झारखंड के पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के पांडेयपुर का रहने वाला है। बता दे कि मृतका की बहू सुमन देवी की शिकायत पर ओबरा थाने में धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई प्रयास किए। गिरफ्तार न होने की दशा में कुर्की की कार्रवाई की गई और न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम तक घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी को रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया गया है।