Sonbhadra News: पिछड़े जनपदों में शामिल सोनभद्र में खुला अनूठी योजना के तहत पहला पेट्रोल पंप, जिले के लिए ऐतिहासिक पल.

Story By: संगम पांडेय, रॉबर्ट्सगंज।
सोनभद्र।
देश के अति पिछड़े जनपदो में शामिल सोनभद्र में पेट्रोलियम मंत्रालय की पहल से एक अनूठी योजना की शुरूआत हुई है। जो जिले के लिए गौरव की बात है। बता दे कि वाराणसी- शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय के ठीक बगल में नगरपालिका की खाली जमीन पर ही नगर पालिका सोनभद्र की तरफ से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा संचालित स्थापित पेट्रोल पंप का संचालन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में ऐसा करने वाला पहला नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका बना जो सुखद अनुभूति प्रदान कर रही है।

पेट्रोल पंप का सदर विधायक रॉबर्ट्सगंज और नगर पालिका अध्यक्ष ने उद्घाटन कर जनता के लिए पेट्रोल पंप खोला गया। बताया जा रहा है कि नगर पालिका के जमीन पर बना ये पेट्रोल पंप नगर पालिका के लिए आय का बड़ा स्रोत होगा। अग्रीमेंट के अनुसार 45000 रुपए महीने का किराया पालिका को रेवेन्यू के रूप में मिलेगा। इस अनूठे नवाचार को लेकर भाजपा विधायक, रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री सहित पीएम मोदी और सीएम योगी को धन्यवाद दिया है।

पेट्रोल पंप के उद्घाटन के मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने पहले पेट्रोलियम मंत्री सहित सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी और हमारे सहयोग से नगरपालिका की जमीन पर पेट्रोल पंप संचालित कराने को लेकर एग्रीमेंट हुआ। जिससे 45000 किराया भी नगर पालिका को मिलेगा। पंप की मॉनिटरिंग नगर पालिका ही करेगी।

हमारे जिले के लिए गौरव की बात है कि ये पेट्रोल पंप उत्तर प्रदेश के पहला नगर पालिका परिषद है जिसने पेट्रोल पंप खोलने का काम किया है। इसमें इंडियन ऑयल के अधिकारी है और समस्त सभासद के सहयोग मिला। हम चाहते हैं पेट्रोल पंप पर क्वालिटी और क्वांटिटी से कोई समझौता नहीं करेंगे। पंप पर एक नंबर की क्वालिटी का पेट्रोल मिलेगा। आम जनता और सभी के लिए पंप खुला हुआ है। पेट्रोल पंप से नगर पालिका का रेवेन्यू भी बढ़ेगा।

वही सदर विधायक भूपेश चौबे ने रॉबर्ट्सगंज में पेट्रोल पंप खुलने पर खुशी जाहिर की और कहा कि यह एक प्रकार से नवाचार है और नगर पालिका नगर पंचायत कोऑपरेटिव इस तरह के व्यापारिक कार्यों में प्रवेश करें उसे अपनी आये बढ़ाये एक अच्छा प्रयोग है और अपने आप मे अनोखा प्रयोग है। सदर विधायक ने कहा यह सोनभद्र में खुलने वाले उत्तर प्रदेश का पहला पेट्रोल पंप है। इसलिए हम लोगों के लिए गौरव का विषय है।

इंडियन ऑयल के सेल्स एरिया मैनेजर शुभम सिंह ने कहा पेट्रोल पर खुलने से बहुत हर्ष हो रहा है। यह जो पेट्रोल पंप है नगर पालिका सोनभद्र द्वारा संचालित पहला ऐसा रिटेल आउटलेट पेट्रोल पंप प्रदेश में होगा। जिसे नगर पालिका संचालित करेगी। खुद ही इनका मैनेजमेंट होगा और खुद ही यह संचालित करेंगे।

हमारा जो मॉडल पेट्रोल पंप होता है उसकी सारी सुविधाएं इस पेट्रोल पंप पर उपलब्ध होगी। हम लोग सीएनजी की भी उपलब्धता कराने जा रहे हैं। साथ ही इलेक्ट्रिकल फास्ट चार्जर भी उपलब्ध कराया जाएगा। पेट्रोल डीजल के साथ ब्रांडेड एक्स्ट्रा प्रीमियम भी सेवा के लिए उपलब्ध होगी।