Sonbhadra News: विद्यालय के कैम्पस में लगे कीमती सिसम के हरे पेड़ मिले कटे, प्रधानाध्यापक और ठेकेदार पर मिलीभगत का आरोप.

Story By: कन्हैया लाल केसरी, रामगढ़।
सोनभद्र।
रामगढ़ वन रेंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ कम्पोजिट विद्यालय कैम्पस में काफी दिन पुराने हरे सिसम का कीमती पेड़ प्रधानाध्यापक और ठेकेदार के मिलीभगत से कटवा दिया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय पास में होने के बावजूद उसी कैम्पस में अवैध तरिके से सिसम का पेड़ ठेकेदार द्वारा कटवा दिया गया और ताजुब की बात अधिकारी को पता तक नहीं चला।

लेकिन शिक्षा विभाग से पूछे गए सवाल पर चुपी साधना बहुत कुछ इशारा करता है। ग्राम प्रधान को जैसे ही अवैध कटान की सूचना मिली वैसे ही वो मौके पर पहुंच गए। प्रधान ने बताया फॉरेस्ट विभाग से हरे सिसम का पेड़ काटने के लिए कोई लिखित तौर पर अनुमती और परमिशन नहीं करवाया गया था।

ग्राम प्रधान बलराज मौर्य द्वारा तत्काल थानाध्यक्ष पन्नूगंज को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने कटाई को बन्द करवा दिया। वही सूचना पर रामगढ़ रेंजर भी पहुंच गए और लकड़ी को कब्जे में लेकर रेंज कैम्पस मे रखवा दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग द्वारा ठेकेदार पर 1 लाख का जुर्माना लगाया गया है, आगे की कार्रवाई भी जारी है। पेड़ो की कटाई के साथ ही ठेकेदार ने मनमानी करते हुए ग्राम प्रधान द्वारा चार महीने पहले 1 लाख 45 हजार रुपए की लागत से बनवाया गया दिव्यांग शौचालय भी जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया गया।

बता दे कि कम्पोजिट विद्यालय में एक दिव्यांग अध्यापिका ड्युटी करती है अब शौचालय टूट जाने से दिव्यांग महिला को शौच जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस विभाग द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।