Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति ने घर में खाया जहर, डॉक्टर ने देखते ही किया मृत घोषित.

Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र के हाईडील कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला जब एक व्यक्ति ने अपने घर में विषाद प्रदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन उसे निजी साधन से सीएचसी चोपन ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने संघन जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में हाहाकार मच गया और रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ अस्पताल में उमड़ पड़ी और माहौल पुरी तरह से गमगीन हो गया। घटना के पीछे की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय वीरेंद्र उपाध्याय उर्फ डब्बू पुत्र रमेश उपाध्याय निवासी हाईडील कॉलोनी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और मानसिक टेंशन की वजह से उसने खौफनाक कदम उठाया। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो छोटे बच्चों को छोड़ गया।

वही अस्पताल से सूचना मिलते ही सीएचसी पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया है और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गईं। विरेन्द्र उपाध्याय की आकस्मिक मृत्यु से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि विरेन्द्र उपाध्याय मिलनसार और शांत स्वभाव का व्यक्ति था, जिसके आकस्मिक मृत्यु से पूरा मोहल्ला स्तब्ध है।