Sonbhadra News: आंधी तूफ़ान ने बरपाया कहर, दो मज़दूर गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर.

Story By: अनुज जायसवाल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
चोपन में चली तेज़ आंधी ने कई जगह नुकसान पहुंचाया। आंधी तूफ़ान की वजह से दो मज़दूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना तब घटित हुई जब आंधी से बचने के लिए मज़दूर एक बॉउंड्री वाल से छुपकर खड़े हो गए। अचानक सीमेंट की सीट और इत्त भरभरा गिर पड़ी। आनन फ़ानन में दोनों व्यक्ति को सीएचसी चोपन लाया गया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज़ कर दोनों घायलों को हाईयर सेंटर रेफर कर दिया। वही घायल व्यक्ति ने बताया जोर की आंधी चली।

हमलोग बचने के लिए दीवाल से सत के खड़े हुए थे लेकिन बहुत तेज़ आंधी चलने लगी और हम लोग वहां से भागकर कही और जाने लगे इस दौरान सीट और पत्थर हमलोगों पर गिर गया। जिस वजह से हम दोनों लोग घायल हो गए। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर अभय सिंह ने बताया गंभीर हालत में दो मरीज अस्पताल में आये थे जिनके सर और शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई थी। घटना तब घटित हुए जब दोनों काम कर रहे थे और तेज़ आंधी आने की वजह से सीमेंट की सीट शरीर पर गिर गईं। दोनों को काफी गंभीर चोट आई है। प्राथमिक इलाज़ कर दोनों को जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया गया है।