Sonbhadra News: लाभार्थियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पर पुष्टाहार वितरण में धांधली का लगाया आरोप.

Story By: राजन जायसवाल, कोन।
सोनभद्र।
विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत मिश्री में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पर पुष्टाहार वितरण में धांधली का आरोप लगा है। वितरण के समय सिर्फ कुछ सामान ही लाभार्थी को दिया जाता है बाकी सरकारी पुष्टाहार को अपने घर ले जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार बच्चों को सीधे राशन नहीं देते। कार्यकर्ति कुछ राशन बांटकर सभी को वितरण करने का दावा करती है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक करने और सरकारी भवन में ही राशन रखने की मांग की है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। लाभार्थियों ने आरोप लगाया जांच के दौरान अधिकारी शिकायतकर्ता से मिले बिना ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के साथ गांव में घूमते नज़र आये और पहले से तैयार कागजों पर रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से यह अनियमितता कई वर्षों से चल रही है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के खिलाफ कार्रवाई, समय पर राशन वितरण और सरकारी भवन में ही राशन भंडारण की मांग की है। बता दे कि सुरक्षा कारणों से ग्रामीणों ने अपना नाम गुप्त रखने का अनुरोध किया है।