Sonbhadra News: सड़क पर दिखी अचानक आग की लपटें, रहस्यमय घटना सीसीटीवी में कैद.

Story By: राजन जायसवाल, कोन।
सोनभद्र।
कोन-विंढमगंज मुख्य मार्ग पर अजीब घटना सामने आई है। अंग्रेजी शराब दुकान के पास सड़क से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में यह धुआं आग की लपटों में बदल गया, फिर अचानक बंद हो गया। घटना करीब 9 सेकंड तक चली। गुज़र रहा एक बाइक चालक तो रोड पर अचानक उठ रहे धुएँ से डर गया और सहम जाने की वजह से दिशा बदल कर रूक गया।

पास के सरोज वस्त्रालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग जमा हो गए। कोहूल का विषय बना रहा। जिज्ञासा वस कुछ स्थानीय लोगों ने कारण जानने के लिए सड़क की खुदाई भी की। लेकिन कोई ठोस कारण सामने नहीं आया। कुछ लोगों का मानना है कि यह गैस रिसाव या केमिकल प्रतिक्रिया का नतीजा हो सकता है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे भूगर्भीय हलचल से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं कुछ इसे रहस्यमयी गैस लीकेज मान रहे हैं। आग बुझने के बाद स्थिति सामान्य हो गई है।