उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीजिलेपूर्वांचल न्यूज़राज्यवायरल न्यूज़वाराणसी

Chandauli News: करेंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत पर आक्रोश, ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप.

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर। 

चंदौली। डीडीयू रेल मंडल के पंडित मालगोदाम स्थित यार्ड में वेल्डिंग का कार्य कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से अचेत होकर गिर गया। मौके पर मौजूद ठेकेदार के कर्मचारियों ने उसे आनन-फानन में भोगवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गया। जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ठेकेदार के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। कर्मचारियों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

रेलवे के मालगोदाम स्थित यार्ड में मालगाड़ी के डिब्बों की रिपेयरिंग ठेकेदार के माध्यम से होती है। जहां काफी संख्या में मजदूर ठेका प्रथा पर कार्य करते हैं। क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी पचीस वर्षीय अजहरूद्दीन कार्य करता था। बताया गया कि मंगलवार को दिन में वह सीढ़ी पर चढ़ रहा था।

तभी विद्युत करंट की चपेट में आने से सीढ़ी से नीचे गिर गया। उसे गिरता देखकर उसका एक साथी अजहरूद्दीन को छूता है, तब उसे भी करंट लग गया। अन्य कर्मचारियों ने उसे किसी प्रकार वहां से किनारे किया। पास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवार ले गए। जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से अन्य कर्मचारियों में आक्रोश पनप गया। अन्य कर्मचारियों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हमारे ग्लव्स फट चुके हैं, जिन्हें आज तक नहीं बदला गया। वहीं कई जगहों पर तारें कटी हुई हैं, लेकिन उन्हें सही करने के लिए टेप तक नहीं दिया जाता है।

कई बार सेफ्टी से जुड़े कई उपकरण खुद से खरीदने पड़ते हैं। घटना के काफी देर बाद रेलवे का कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया और न ही ठेकेदार की तरफ से कोई भी वहां पहुंचा। मृतक का शव काफी देर तक अस्पताल में पड़ा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!