Chandauli News: लाल बिहारी यादव ने दिया सफलता का मंत्र, लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निचले पायदान से करनी पड़ती है कोशिश.

Story By: फरीद अहमद, कमालपुर।
चंदौली। सैयदराजा विधानसभा के जनौली गांव स्थित एक लॉन में रविवार को पीडीए का सम्मान अखिलेश यादव के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बरहन गांव निवासी जगमेंद्र यादव प्रधान को प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ बनाए जाने पर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि नेता विधान परिषद प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने सपा की नीतियों व संगठन की मजबूती पर बल दिया। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिया।

लाल बिहारी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों और मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करती है। लेकिन आज सत्ता में बैठे लोग गरीबों का शोषण कर रहे हैं। अगर व्यक्ति जिस लक्ष्य को पाना चाहता है, वह निचले पायदान से कोशिश कर अवश्य सफल होगा। सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शांति का संदेश देकर समाज को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। सत्ता में बैठी सरकार ने छात्र, नौजवानों, किसान, व्यापारी सभी लोग त्रस्त हैं। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि व्यक्ति कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, व्यक्ति के विचार और इच्छा शक्ति केवल मजबूत रखे तो सारी ऊचाइयाँ पा सकता है। और 2027 में पीडीए की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथों और सेक्टर प्रभारियों को लगना होगा। पूर्व सांसद राम किशुन यादव ने कहा कि नौकरियों में एक जाति विशेष के लोगों को तवज्जो दिया जा रहा है।

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी का संघर्षों से पुराना नाता है। संघर्ष के बल पर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। नवनियुक्त प्रदेश सचिव जगमेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा कर जो जिम्मेदारी दी है, उसको पूरी ईमानदारी से निभाने का काम करूंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर और संचालन गुरुप्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर सांसद वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद राम किशुन यादव, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, विधायक प्रभु नारायण यादव, जिपंस अंजनी सिंह, डॉ. वीरेंद्र बिंद, महेंद्र यादव, रमेश यादव, रामधनी यादव, रामजनम यादव, दयाराम यादव, सुरेश यादव, राम भुवन मौर्या, बृजेश यादव, मंगल कवि, नंद कुमार राय, औसाफ खान गुड्डू, इबरार अहमद, सत्येंद्र यादव सत्या, जय विक्रांत, जिज्ञासा यादव, अन्नू गुप्ता, इंदल यादव, बुल्लू यादव, काशी यादव, प्रमोद रस्तोगी, जयनाथ यादव आदि रहे।