उत्तर प्रदेशक्राइमजिलेपूर्वांचल न्यूज़राज्यसोनभद्र

Sonbhadra News: अमरूद के पेड़ पर साड़ी के फन्दे से झुलता मिला किशोर का शव, मचा कोहराम.

Story By: कन्हैया लाल केसरी, बभनी।

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में घर से दो सौ मीटर दूर किशोर का शव अमरूद के पेड़ से साड़ी के फन्दे से झुलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धि भिजवा दिया।थाना क्षेत्र के नधिरा गांव निवासी 16 वर्षीय पवन पुत्र रामस्वरूप टेकाम का शव अमरूद में साड़ी के फन्दे के सहारे पेड़ से लटकता मिला। किशोर घर से सायं करीब 7.30 बजे मां के कहने पर बछड़ा खोजने निकला था। रात में लोगों ने तलाश किया।

थाना बभनी, जनपद सोनभद्र
थाना बभनी, जनपद सोनभद्र

सुबह जब लोग उठे तो घर से 200 मीटर दूर अमरुद के पेड़ में साड़ी के फन्दे के सहारे लटकता शव मिला। मृतक के पिता उड़िसा काम करते हैं। तीन बहनो में एक लौता भाई था। मृतक की मां कुसुम देवी ने बताया कि घटना के कारण नहीं पता है घटना की खबर सुनकर मां बेसुध हो जा रही थी परिजनों मे कोहराम मचा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक ने कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आगे घटना की जांच किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!