Sonbhadra News: खेलने के दौरान घटित हुई दिल दहला देने वाली घटना, मासूम की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा.

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
बभनी थाना क्षेत्र के असनहर गांव में तीन वर्षीय बालक बाउली में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में ले पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के असनहर गांव निवासी तीन वर्षीय जीशान हामी पुत्र फिरोज अहमद की बाउली में डूबने से मौत हो गई। माता- पिता घर से 20 मीटर दूर बाउली के पास खेत की निराई गुड़ाई कर रहे थे। वहीं पर बाल खेल रहा था। खेलते हुए बालक कब बाउली में गिर गया, पता तक नहीं चला। कुछ देर बाद बालक जब नहीं दिखाई दिया तो खोजबीन होने लगी। पास में मौजूद बाउली में देखा गया तो मासूम उतराया हुआ मिला। तुरंत 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान मां नाजमा खातून का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार फिरोज के दो पुत्रों में जीशान छोटा लड़का था। वही उप निरीक्षक शशिकांत सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया दिया गया है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।