उत्तर प्रदेशक्राइमपूर्वांचल न्यूज़सोनभद्र

Sonbhadra News: महिला की मौत से मायका समेत क्षेत्र में हड़कम, आरोपी पति गिरफ्तार.

Story By: विकास कुमार हलचल, शाहगंज।

सोनभद्र।

शाहगंज थाना क्षेत्र के जुडौली में एक महिला की मौत की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आवश्यक सभी पहुंलुओं की जांच की। वही महिला की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतिका के पति ने पति पर मारपीट और लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पिता ने आरोप लगाया कि मारपीट कि वजह से लगी चोट के कारण बेटी की मौत हुई। वही घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम ने घटना की बाबत आवश्यक साक्ष्य इक्क्ठा किया और पिता की तहरीर पर महेंद्र बेगा के खिलाफ मु०अ० सं० 24 /2025 धारा 105 B.N.S. पंजीकृत कर पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।

एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार 4:30 बजे के लगभग शाहगंज पर ग्राम पंचायत जुडौली द्वारा सूचना दी कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा अपने पत्नी की हत्या कर उसका शव घर में ही रखा हुआ है। इस सूचना पर थाना शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के ही मोतीलाल बेगा निवासी जुडौली द्वारा लिखित एक लिखित दी जिसमे उन्होंने बताया कि अपनी 42 वर्षीय पुत्री रंति की शादी 25 वर्ष पूर्व गांव के ही महेंद्र बेगा के साथ की थी। 26 फरवरी को महेंद्र बेगा ने उनकी पुत्री को मारा पीटा था। जिसकी 28 फरवरी की मृत्यु हो गई। लिखित तहरीर के आधार पर शाहगंज थाना पर मुकदमा दर्ज किया गया। शव को कब्जे में ले लिया गया है पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। फॉरेंसिक टीम और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद ह। अभियुक्त महेंद्र बेगा को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!