Sonbhadra News: जिले में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, रॉबर्ट्सगंज में 105 शिकायतों में से 17 का मौके पर निस्तारण।

Story By: कन्हैया लाल यादव, रॉबर्ट्सगंज।
सोनभद्र।
जनपद के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। रॉबर्ट्सगंज तहसील में शिकायत कर्ताओं की भीड़ के बीच सीडीओ जागृति अवस्थी ने आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी। कुल मिलाकर 105 शिकायते रॉबर्ट्सगंज तहसील में आई जिसमे से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

सबसे ज्यादा राजस्व विभाग से जुड़े मामलों का मौके पर समाधान किया गया। जबकि अन्य राजस्व से जुड़े विवादों को संबधित राजस्व अधिकारियों को सौंपते हुए मौका मुआयना कर दोनों पक्षों को सुन कर निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश सीडीओ ने दिया। इस बार थाने से सम्बंधित कम शिकायते रॉबर्ट्सगंज तहसील में समाधान दिवस पर देखने को मिली।

आज संपूर्ण समाधान दिवस पर 105 शिकायत के कुल मिलाकर प्राप्त हुई सबसे ज्यादा राजस्व विभाग की शिकायते तहसील दिवस में आई। 17 शिकायतों का निस्तारक मौके पर किया गया। बाकी शिकायतों के लिए टीम गठित कर 7 दिनों के अंदर कराया जाएगा। सीडीओ ने बताया बहुत सी भूमिदरी बैनामा से सम्बंधित शिकायतें होती है जिसमे क्षेत्राधिकारी एसडीएम का न होकर सिविल कोर्ट से सम्बंधित होती है।

इसलिए वो शिकायते निर्धारित समय पर पूरी नहीं हो पाती है। फरियादियों को गाइड किया जाता है कि वहां जाकर अपना निस्तारण करा ले। बाकी जो भी जो भी शिकायतों का जो किसी लेवल पर पेंडिंग है उसके निस्तारण के लिए टीम बनाकर 7 दिन का समय दिया गया है अगर नहीं हो पाता है तो अगले तहसील दिवस पर संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।