Chandauli News: दुबई कमाने गए युवक की हार्ट अटैक से मौत, युवक का शव दुबई से गांव आने पर मचा कोहराम.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के तिरगावा गांव निवासी 45 वर्षीय जयसिंह यादव दुबई में कमाने गए थे, जहां कुछ दिन पहले हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई थी। शनिवार को उनका पार्थिक शरीर दुबई से उनके पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। स्व. जयसिंह यादव अपने पीछे पत्नी प्रेमशीला और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताते चलें कि तिरगावा के जयसिंह 20 वर्ष की आयु में परिवार की माली हालत को देखते हुए दुबई कमाने चले गए थे। वे घर, परिवार और गांव के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। लोग उनके आने का इंतजार करते थे। चार दिन पूर्व दुबई में उनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। परिवार के लोगों के अथक प्रयास से बहुत सारी सरकारी औपचारिकताएं पूरी करने में चार दिन का समय लग गया। शनिवार को गांव में पार्थिव शरीर आने पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भारी भीड़ जुट गई। हर किसी की आंखें नम थीं।