उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरचंदौलीजिलेपूर्वांचल न्यूज़राज्यवायरल न्यूज़वाराणसीवाराणसी

Chandauli News: दिनदहाड़े बस मालिक की गोली मारकर हत्या, मृतक पर दर्ज थे कई आपराधिक मुकदमे, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क। 

चंदौली। हौसला बुलंद बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार को धानापुर बस स्टैंड पर बस मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान रायपुर बभनियांव निवासी राजकुमार यादव उर्फ मुटुन यादव के रूप में हुई है। मृतक राजकुमार यादव धनुषधारी बस के मालिक थे। यह बस सेवा धानापुर अवही से बनारस सड़क मार्ग पर चलती है।

धानापुर थाना से चंद मीटर की दूरी पर स्थित बस स्टैंड के पास धानापुर कस्बा में हुई घटना से धानापुर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगा है। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे। आक्रोशित परिजनों ने चहनिया धानापुर मार्ग पर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया है।

जानकारी के अनुसार धानापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के निवासी राजकुमार यादव उर्फ मुटुन यादव रोजाना की तरह बस स्टैंड पर हिसाब-किताब करने धानापुर बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने राजकुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। राजकुमार को जबड़े और सिर में गोली लगी। कई गोलियां लगने से मौके पर ही राजकुमार की मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हमलावर हथियार लहराते हुए धानापुर ब्लॉक की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक को देखकर परिजन आक्रोशित हो गए और धानापुर-चहनिया मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही धानापुर थाना प्रभारी महेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही सीओ सकलडीहा भी मौके पर पहुंच गए। काफी समझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे ने बताया कि घटना शाम 4 से 4:15 के बीच की है। जिसमें एक व्यक्ति मुटुन यादव अपने काम से यहां पर आए थे। जानकारी प्राप्त की गई जो सीसीटीवी फुटेज में देखा गया। इससे पता चला है कि फायरिंग हुई है। इन्हें कुछ राउंड बुलेट इंजरी हुई है। उनकी मौके पर ही मौत हुई है, इनके शव को घर ले जाया गया। फिर उनके शव को अस्पताल भेजा गया है। पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है। हमारी तरफ से सर्विलांस, एसओजी और अन्य थाने की फोर्स जो लगाई गई है।

सीसीटीवी फुटेज चेक कराया जा रहा है। जिसमें जो लोग शामिल हैं, उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। इसमें कुछ पता चला है कि मृतक पर कुछ मुकदमे लगभग 6 मुकदमे पंजीकृत हैं। सन 2019 में भी, 21 में भी, 23 में भी और 2024 में भी हैं। इस घटना में कौन लोग शामिल हो सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी की जा रही है। हमारी टीम लगी है, इसमें जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा। एक बार इसको चेक कर लिया जाएगा कि क्या सुरक्षा व्यवस्था प्राप्त कराई गई है। वर्तमान में इसे चेक कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!