Chandauli News: आम के पेड़ से लटकता मिला 65 वर्षीय वृद्ध का शव, घटना से इलाके सनसनी.
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर।
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के बसंतु की मड़ई गांव में गुरुवार की सुबह आम के पेड़ से लटकता हुआ एक 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की। बावजूद इसके शव का शिनाख्त नहीं हो सका। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। बसन्तु की मड़ई गाँव के लोग गुरुवार की सुबह खेतों की ओर गए। तभी उन्हें आम के पेड़ की डाल से एक लटकता हुआ शव दिखाई दिया।
घटना की खबर तेजी से क्षेत्र में फैल गई। जिससे आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पेड़ से नीचे उतारकर आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सका। बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। साथ ही घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।