Sonbhadra News: गांजा तस्करी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2.016 किलोग्राम अवैध गांजा के साथदो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार.

Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चोपन थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज यादव उर्फ अनुज और विजय शंकर यादव के रूप में हुई है। दोनों महुआंव खुर्द गांव के रहने वाले हैं और 19 वर्ष के हैं। पुलिस ने इनके पास से 2.016 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई 1 मार्च 2025 को रात करीब 11:45 बजे मन्नु मिस्त्री चौराहा गड़ईडीह के पास की गई। आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल (नंबर UP64 AX3886) और गांजा बिक्री से मिले 15,120 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। इस मामले में एक आरोपी ऋषि यादव अभी फरार है, जो डुमरसोत बिहार का रहने वाला है।इस कार्रवाई में चोपन थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में उप-निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, कांस्टेबल तेजबहादुर और महिला कांस्टेबल रोहिणी सिंह की टीम शामिल थी।