Sonbhadra News: नशे में धूत एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की की हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ था दोनों दोस्त में विवाद।

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।
सोनभद्र।
ओबरा कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या का सनसनी खेज मामले का खुलासा हुआ है। ओबरा नगर के निवासी 50 वर्षीय अनिल शुक्ला की हत्या शराब के नशे में विवाद की वजह से करने की बात सामने आ रही है। घटना 1 मई की बताई जा रही है। मृतक अनिल शुक्ला नशे का आदी था। वह अक्सर ओबरा डैम पार एकांत में पनारी ग्राम में अपने साथियों के साथ नशा करने जाता था। इतना ही नहीं पनारी में गोविंद प्रजापति के खेत में उसने पाही बना रखी थी। 1 मई को शराब के नशे में धूत दोनों दोस्तों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद में एक दोस्त को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया।

घटना वाले दिन वह चोपन रोड निवासी संजय जायसवाल के साथ वहां गया था। दोनों ने एक साथ शराब पी। नशे में किसी बात को लेकर दोनों दोस्तों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मृतक अनिल ने संजय पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले से गुस्साए आरोपी संजय ने लाठी से अनिल के सिर पर वार किया। अनिल वही जमीन पर गिर गया और उसने पानी मांगा। संजय ने पानी पिलाया, लेकिन कुछ देर बाद अनिल की वारदात स्थल पर मौत हो गई। घटना से डरे सहमे आरोपी संजय ने पास के जंगल में शव को दफना दिया। दो दिन बाद ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव को घटना के बारे में जानकारी दी। प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर मौके पर पहुंचे ओबरा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने घटना स्थल का बारीकीयों से निरिक्षण किया।

वही घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि घटना के बारे में प्रधान प्रतिनिधि द्वारा 7 बजे के लगभग थाना ओबरा में सूचना दी कि किसी व्यक्ति की हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया गया है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में शव को निकलवाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शव की पहचान अनिल शुक्ला पुत्र स्वर्गीय शीतला प्रसाद निवासी ओबरा क़स्बा के रूप में की। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है और घटना की बाबत परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के सम्बन्ध में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है जल्दी ही घटना का अनावरण किया जाएगा।