Sonbhadra News: सोनभद्र के 37वां स्थापना दिवस पर गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट ने चित्र प्रदर्शनी का किया आयोजन.

Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
चोपन नगर के सोनेश्वर महादेव मंदिर में सोनभद्र का 37वां स्थापना दिवस मनाया गया। गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि और सोन सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने की।

गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे ने जनपद के विकास पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सोनभद्र प्राकृतिक रूप से समृद्ध है। सभी नागरिकों को मिलकर इसका संरक्षण करना होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रांतीय परिषद सदस्य सुरेश तिवारी ने ट्रस्ट की सराहना की।

उन्होंने स्थानीय मजदूरों को गिट्टी और बालू खनन में रोजगार देने की मांग की। कार्यक्रम में विजयगढ़ से पंडित कन्हैया द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष भगवान दास केशरी, मंडल महामंत्री विकास चौबे और शिवद्वार से अमित मिश्रा ने भी विचार रखे।

प्रयाग महाकुंभ 2025 में गुप्तकाशी दर्शन यात्रा का चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। 45 दिन के कैंप से लौटे रवि प्रकाश चौबे को सोन सेवा समिति ने माल्यार्पण, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।