उत्तर प्रदेशचंदौलीजिलेपूर्वांचल न्यूज़राज्यराष्ट्रीयवायरल न्यूज़

Chandauli News: टूटे स्प्रिंग के सहारे डीडीयू जक्शन पहुंची कालका मेल, रोवर कर्मचारियों की सतर्कता से टली दुर्घटना.

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। साल के अंतिम दिन सुबह-सुबह एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई। मंगलवार की सुबह कालका मेल टूटे स्प्रिंग के सहारे पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। मामले की जानकारी होने पर कालका मेल के यात्रियों और रेल महक में हड़कंप मच गया। डीडीयू जंक्शन पर ट्रेन कनेक्शन के द्वारा जैसे ही मामले की जानकारी हुई।

रेल कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। रेल कर्मचारियों के काफी प्रयास के बाद भी मरम्मत न होने पर एसी कोच को ट्रेन से अलग कर कालका मेल को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन तीन घंटे तक डीडीयू जंक्शन पर खड़ी रही।

जानकारी के अनुसार, हावड़ा से कालका जा रही नेताजी कालका मेल मंगलवार की सुबह आठ बजे डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। इस दौरान रोलर विभाग के कर्मचारी कोच की जांच पड़ताल करने लगे। तभी कर्मचारियों को एसी कोच B4 का ट्राली स्प्रिंग टूटा हुआ दिखाई दिया। कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दिया। । इसकी जानकारी होने पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

डीडीयू जंक्शन
डीडीयू जंक्शन

आनन-फानन में मंडल के एडीआरएम प्रथम दीलिप कुमार, एसीएम, स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गये। इस दौरान कर्मचारियों ने स्प्रिंग ठीक करने का काफी प्रयास किया। बावजूद इसके सफलता नहीं मिलने पर सभी यात्रियों को आरपीएफ जीआरपी द्वारा कोच से उतार कर दूसरे कोच में बैठाया गया। इसके बाद ट्रेन को लगभग तीन घंटे बाद आगे के लिए रवाना किया गया। बताया गया कि प्रयागराज स्टेशन पर दूसरा एसी कोच लगाया गया। जिससे डैमेज कोच के यात्री पुनः अपनी अपनी सीट पर बैठ सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!