Chandauli News: नेशनल एथलीट प्रतियोगिता में वैशाली का चयन, परिजनों में खुशी की लहर, रांची में दिखाएगी अपनी प्रतिभा.

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा।
चंदौली। सकलडीहा इंटर कालेज की विज्ञान वर्ग की छात्रा वैशाली का चयन नेशनल एथलीट के लिए हुआ है। वह 100 मीटर की रेस में अपना दमखम दिखाएगी। वैशाली का चयन राष्ट्रीय विद्यालय एथलीट की ओर से अंडर-19 में हुआ है। रांची में होने वाली खेल प्रतियोगिता में वह शिरकत करेगी। उसके चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। सकलडीहा विकास खंड जमुनीपुर गांव के निवासी प्रेमनाथ मजदूरी कर बेटी वैशाली व परिवार का भरण-पोषण और बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं। वैशाली सकलडीहा इंटर कॉलेज की विज्ञान वर्ग की छात्रा है। बीते वर्ष नवंबर में 4 से 10 नवंबर तक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में 100 मीटर की रेस में प्रतिभाग किया था। जिसमें सफलता हासिल करने पर उसका चयन राष्ट्रीय विद्यालयी एथलीट की ओर से अंडर-19 में हुआ है। रांची में होने वाली खेल प्रतियोगिता में वह शिरकत करेगी। उसके चयन से प्रधानाचार्य कमलापति पाण्डेय ने कहा कि छात्रा ने अपने विद्यालय के साथ अपने अभिभावक तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक वंशराज, सत्य मूर्ति ओझा, उमेश यादव, अशोक यादव, गोपाल देवचंद्र, अनिल सेठ, प्रमोद पांडेय ने चयन पर बधाई दी है।