Sonbhadra News: Doosan कंपनी में कार्य कर रहा मज़दूर संदिग्ध परिस्थिति में झुलसा, वाराणसी रेफर।

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।
सोनभद्र।
ओबरा में निर्माणधिन Doosan कंपनी में कार्य करा रही सम एनर्जी में कार्यरत एक मज़दूर संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया मजदूर का चेहरा, दोनो हाथ बुरी तरह से झुलसा हुआ बताया जा रहा है। घटना के बाद घायल मजदूर को ओबरा परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल मजदूर को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। मामला शनिवार रात की बताई जा रही है। घटना के बाद साथी मज़दूरों में हड़कंप की स्थित देखने को मिली। मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी टाइम खत्म होने के बाद मज़दूर कंपनी में कैसे घंटो रहा आखिर मज़दूर कैसे झूलसा ये बड़ा सवाल है।

जिसकी जांच होनी ज़रूरी है। इससे पहले भी कंपनी में मज़दूरों के साथ दुर्घटना घटित हो चुकी है फिर भी मज़दूरों की सेफ्टी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। वही कार्यदाई संस्था सम एनर्जी फर्म ने साफ किया की इसमें मज़दूर की गलती है आखिर क्यों वो ड्यूटी ख़त्म होने के बाद कंपनी के अंदर क्यों था। लेकिन मज़दूरों का कहना है की हादसे की वजह केबल का मेंटेनन्स नहीं कराना है। जगह जगह केबल क्षतिग्रस्त हो गया है शायद उसी की जद्द में आने से हादसा हुआ हो। मज़दूरों ने कहा जो भी जैसी भी घटना घटित हुई हो कंपनी को मजदूर का पूरा दवा का खर्च उठना चाहिए।