Sonbhadra News: अल्ट्राटेक फैक्ट्री के कर्मचारी और अधिकारियों पर मारपीट गाली गलौज का आरोप, आक्रोशीत ने डाला चौकी का किया घेराव.
![डाला पुलिस चौकी का घेराव करते आक्रोशित लोग](https://purvanchalbhaskar.in/wp-content/uploads/2025/02/IMG_20250205_220148-780x470.jpg)
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
डाला नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा विकास के कार्य में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री द्वारा बाधक बनने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं अल्ट्राटेक फैक्ट्री अधिकारीयों और गॉर्ड पर गुंडई और मारपीट का भी स्थानीय लोगों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है।
![](https://purvanchalbhaskar.in/wp-content/uploads/2025/02/1000100259-1.png)
दरअसल नगर पंचायत डाला द्वारा वार्ड नंबर 2 मलिन बस्ती में सरकारी फण्ड से नाली सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। तभी अल्ट्राटेक फैक्ट्री के अधिकारी वह गार्ड के द्वारा मौके पर पहुंचकर रोक दिया गया। इतना ही नहीं स्थानीय महिलाओं के साथ गाली गलौज और मारपीट करने का भी मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिक बच्चों को भी कम्पनी के गार्ड द्वारा मारा गया।
![](https://purvanchalbhaskar.in/wp-content/uploads/2025/02/1000100261-1.png)
वाद-विवाद और मारपीट का आरोप लगाकर एकजुट होकर पुरुष एवं महिलाओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के गार्ड एवं अधिकारियों द्वारा महिलाओं को हमेशा परेशान किया जाता है। यह महिला शौच के लिए जाती है तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार करते हैं। इसकी शिकायत हम लोगों ने प्रशासन को कई बार की लेकिन प्रशासन कम्पनी के आगे स्थानीय लोगों की नहीं सुनते।
![](https://purvanchalbhaskar.in/wp-content/uploads/2025/02/1000100257.png)
कंपनी के लोगों की गुंडागर्दी एवं मारपीट का मामला दिन-रात बढ़ता ही जा रहा है। प्रदर्शन करने के दौरान लोगों ने कहा अगर स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होती तो हम सभी मामले को लेकर उच्च अधिकारियो के पास जाएंगे। बुधवार को चोपन थाना अंतर्गत डाला चौकी क्षेत्र के डाला नगर पंचायत द्वारा कुछ निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिस पर अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के कुछ लोगों के द्वारा जा करके उस कार्य का विरोध किया गया। जिस पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया और दोनों पक्षों में वाद- विवाद हुआ और मारपीट हो गई। दोनों पंक्षों को थाने में तहरीर देने के लिए बताया गया है और आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।