उत्तर प्रदेशक्राइमजिलेपूर्वांचल न्यूज़राज्यसोनभद्र

Sonbhadra News: उद्यापन से जुड़े मामले में फरार चल रहे दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, दोनों आरोपी सलखन निवासी.

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन थाना पुलिस ने उद्यापन से जुड़े मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस की सक्रियता की वजह से दोनों आरोपी धरे गए। आरोपियों की पहचान कन्हैया जायसवाल (27) और राजेश यादव (26) के रूप में हुई है। दोनों सलखन, थाना चोपन, सोनभद्र के निवासी हैं। जिन्हें 4 जून 2025 को रात 10:35 बजे बसकटवा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों पर थाना चोपन में मुकदमा संख्या 188/25 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3), 126(2), 308(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक सुखबीर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक अभयनाथ यादव, कांस्टेबल सुनील यादव और कांस्टेबल राहुल यादव की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी में शामिल रही। बता दे कि कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!