अध्यात्मउत्तर प्रदेशजिलेपूर्वांचल न्यूज़राज्यसोनभद्र

Sonbhadra News: चोपन नगर में निकाली गईं भव्य रामनवमी शोभा यात्रा, हजारों की संख्या में झूमते नजर आए राम भक्त.

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा में भक्तिभाव का अनूठा नजारा देखने को मिला। कैलाश मंदिर प्रांगण से रविवार शाम 4 बजे विधिवत पूजन के बाद यात्रा का प्रारंभ हुआ। शोभायात्रा में राम दरबार, वीर हनुमान और शिव-पार्वती सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनोरम झांकियां शामिल थीं।

अधिकांश श्रद्धालु भगवा वस्त्र धारण किए हुए थे। रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की। सात किलोमीटर लंबी इस यात्रा में डीजे पर बजते भक्तिगीत और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। युवाओं ने झूमते हुए शौर्य प्रदर्शन किया। शोभायात्रा के अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया और हल्का इंचार्ज उमाशंकर यादव पुलिस बल के साथ पूरी यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में सेल्फी और फोटो खींचने का उत्साह देखने को मिला।

चोपन व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन ने रामनवमी के उपलपक्ष पर बताया कि श्री राम जन्मोत्सव के रामनवमी के दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विगत 22 सालों से शोभा यात्रा नगर में निकाली जाती है। यह यात्रा शाम 4:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक नगर के समस्त गली से होकर नगर के मैन मार्केट से होते हुए बैरियर पर जाकर समाप्त होती है।

लगभग 7 किलोमीटर की यात्रा के दौरान राम भक्त झूमते नज़र आते है। यात्रा कैलाश मंदिर पर सभी मूर्तियों की पूजा करके शुरू की जाती है। शौभा यात्रा प्रीतनगर के दक्षिणी क्षोर में स्थित अजय ट्रांसपोर्ट पर एकत्रित होती है। अजय ट्रांसपोर्ट से फिर शौभा यात्रा नगर के लिए निकलती है।

शोभा यात्रा की खास बात यह है कि सामाजिक व्यक्ति सनातनी धर्म को मानने वाले तन-मन से सहयोग करते हैं। यह एक आस्था का विषय है आज के दिन अयोध्या में जहां धूमधाम से महोत्सव मनाया जाता है वही चोपन नगर में भी रामनवमी के उपलक्ष में शोभा यात्रा निकाल कर राम जन्मोत्सव मनाई जाती है।

रामनवमी के उपलक्ष्य में दिन में भंडारा शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई,पूरा नगर भगवा में हो गया। इस बार अद्भुत झांकी के रूप में शमशान होली खेले मसाने की अघोरी बाबा की स्पेशल टीम वाराणसी से आई है।

जो रोड पर नाटक मंच कर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे नगरवासियों को अद्भुत झांकी देखने को मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!