उत्तर प्रदेशक्राइमपूर्वांचल न्यूज़सोनभद्र

Sonbhdra News: नगवां व चतरा के राजकीय धान क्रय केन्द्र पर एक-एक काटा से तौला जा रहा धान.

Story By: संगम पांडेय, रॉबर्ट्सगंज।

सोनभद्र।

नगवां व चतरा विकास खंड के राजकीय धान क्रय केन्द्र पर व्याप्त दुर्व्यवस्था से क्षेत्रीय किसान खासे परेशान हैं। दोनों केन्द्रों पर महज एक-एक काटा के सहारे धान की तौल होने से खरीद काफी धीमी गति से हो रही है। इससे उक्त केन्द्रों पर धान विक्री के लिए पहुंचे कृषक अपनी बारी के इंतजार में सड़क पटरी पर उपज से भरे ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे पड़ रही ठंड में सोने को विवष हो रहे हैं। यह बातें शुक्रवार को धान क्रय केन्द्रों का दौरा कर पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंत्र के नेता श्रीकांत त्रिपाठी व गिरीश पांडेय ने कही। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान साधन सहकारी समिति आमडीह बंद मिला। वहीं नगवां व चतरा विकास खंड के राजकीय धान क्रय केन्द्र पर महज एक-एक काटा के सहारे धान की तौल होता मिला। जबकि उक्त दोनों केन्द्रों पर विभाग के अधिकारी धान तौल के लिए चार-चार काटा उपलब्ध कराए जाने की ढ़ोल पीट रहे हैं। इसके अलावा धान खरीद के सापेक्ष भौतिक रूप से क्रय केंद्रों पर धान का भण्डार काफी कम मिला। कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों की उपेक्षा के कारण कृषक विवश होकर राइस मिलों पर जाने लगे हैं। यही कारण है कि सरकारी धान खरीद केंद्रों से अधिक भीड़ राइस मिलों पर किसानों की देखी जा रही है। नेताओं जिलाधिकारी से इस पर हस्तक्षेप करने की गुहार लगायी है। इस मौके पर लवकुश पांडेय, बबुंदर यादव, सुनील गुप्ता, राधेश्याम तिवारी, अनिल मिश्रा एवं सुरेन्द्र यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!