Sonbhadra News: देर रात हुई अचानक फायरिंग से मची अफरा तफरी, दो को लगी गोली.

Story By: अनुज जायसवाल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
दिन भर की थकान और कार्य करने के बाद लोग अपने घरों में चैन की नींद सो रहे थे तभी आधी रात में नगर के प्रमुख चौराहे पर गोलियों की तड़तड़ाहत गुंजी और लोग अपने घरों के छत और बरान्दे की तरफ दौड़े भागे। पता चला की नशे में धुत्त कुछ युवकों ने एक वाहन से दूसरे वाहन में टक्कर लगने के बाद हुए विवाद में कई राउंड गोलियों की बौछार कर दी।

मनबढ़ युवकों द्वारा अचानक किये गए फायरिंग से नगर के प्रमुख शीतला चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। गोली लगने से दो युवक घायल हो गए। जिन्हें आनन फ़ानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। गोली फायरिंग की घटना के बाद घटनास्थल पर एहतिहाटन पुलिस फ़ोर्स की तैनाती कर दी गईं है।

वही गोली लगने से घायल हुए युवक ने बताया कि उसकी कोई गलती नहीं है वो दुकान पर था। गाड़ी में टक्कर के बाद ही आरोपी ने गोली चला दी, जिसने गोली चलाई है वो भी घायल हुआ है। बहुत बड़ा किस्मत था जो हम बच गए। मौके पर मौजूद घायल युवक के भाई ने बताया कि रंगदारी में बहस होने के बाद मनबढ़ युवकों द्वारा दारू के नशे में कई राउंड गोली चलाई गईं है।

गोली चलने की घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घायलों से घटनाक्रम के बारे में पूरी बात जानी और कहां कि रात 11:30 से 12 बजे के बीच शीतला माता चौक के पास गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई है। मुरली सिंह नामक व्यक्ति अपने क्रेटा गाड़ी से अपने घर जा रहा था और उनकी गाड़ी राजा बाबू नामक व्यक्ति की खड़ी पिकअप से टकरा गईं।

उसी चीज को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। ज़ब विवाद हुआ तो राजा बाबू सूरज व अन्य लोगों द्वारा मुरली सिंह के साथ मारपीट की गईं। तब मुरली सिंह ने अपने साथी नितेश को फ़ोन किया गया। नितेश, रितेश और जन्मेजय स्कार्पियो से मौके पर आये और बीच बचाव किया गया। लेकिन इस दौरान मार होता देख नितेश द्वारा अपनी पिस्टल निकाल ली गईं और फायरिंग हुई।

फायरिंग में विकास सोनकर को गोली लगी और साथ में नितेश को भी गोली लगी। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को हाईयर सेंटर रेफर किया गया है फिलहाल दोनों खतरे से बाहर है। पुलिस ने घटना में शामिल 3 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। इसमें पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।