Sonbhadra News: तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, तीनों अलग-अलग मामले में चल रहे थे फरार.

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।
सोनभद्र।
ओबरा पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में क़ामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ओबरा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार ओबरा थाना पुलिस ने 7 अप्रैल को तीन फरार अभियुक्तों को पकड़ा। पहला आरोपी संतोष कुमार साहनी (48) है। वह एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहा था। दूसरा आरोपी विजय कुमार हरिजन (50) है। उस पर लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना का मामला दर्ज है। तीसरा आरोपी लालजी यादव (55) है। उस पर मारपीट और धमकी देने का आरोप है। कुछ दिनों पहले ही तीनों अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया गया था। ओबरा पुलिस ने सुबह 7:30 बजे इन्हें गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व ओबरा पुलिस का सराहनीय कार्य देखने को मिल रहा है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।