उत्तर प्रदेशचंदौलीजिलेपूर्वांचल न्यूज़प्रशासनिकराज्यवाराणसी

Chandauli News: 18 लाख की गबन के आरोप में पूर्व प्रधान की जमीन हुई कुर्क, एसडीएम के निर्देश पर हुई कुर्की की कार्यवाई.

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा। 

चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के बहेरी गांव के पूर्व प्रधान रामा राम पर कार्यकाल के दौरान शौचालय निर्माण में 18 लाख से अधिक धन का गबन का आरोप लगा था। वसूली के लिए विभाग की ओर से तहसील प्रशासन को आरसी जारी कर दिया गया। तहसील प्रशासन की ओर से समस्त कार्रवाई के बाद पैसा जमा नहीं करने पर पूर्व प्रधान की बभनियांव स्थित भूमि में वैधानिक अंश को कुर्क कर लिया गया। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है। कुर्क जमीन को 21 दिन बाद नीलाम किया जाएगा। धानापुर विकास खंड के बहेरी गांव के 2015 से 2020 तक रामा राम पुत्र नौमी राम ग्राम प्रधान थे। आरोप है कि पूर्व प्रधान इस दौरान शौचालय निर्माण में 18 लाख 9 हजार 630 रुपये का गबन किया था। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच हुई तो मामला सत्य पाया गया। जिस पर गबन किए हुए धन को जमा करने का उच्चाधिकारियों ने निर्देश दिया। लेकिन प्रधान पैसा जमा नहीं किया। इस पर विभाग की ओर से आरसी जारी कर दिया गया। संग्रह विभाग की ओर से कई बार नोटिस देने के बाद भी प्रधान नजरअंदाज करते रहे। उसके बाद वारंट भी जारी हुआ। लेकिन प्रधान फरार हो गए। इस पर उनकी बभनियाव रायपुर मौजा में अराजी न.1066 में रकबा 0.081 को कुर्क कर लिया गया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि कुर्क जमीन को 21 दिन बाद नीलाम कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!