उत्तर प्रदेशजिलेपूर्वांचल न्यूज़प्रशासनिकराज्यसोनभद्र

Sonbhadra News: बुधवार को होने वाली मॉकड्रिल को लेकर जिला प्रशासन ने कि बैठक, डीएम-एसपी समेत अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों ने लिया हिस्सा.

Story By: अनुज जायसवाल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

जिले में विभिन प्रतिष्ठानो की सुरक्षा को लेकर बुधवार को सोनभद्र के पुलिस लाइन में होने वाली मॉकड्रिल को लेकर जिला प्रशासन ने बैठक की। बैठक में डीएम- एसपी, सीडीओ समेत अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया। साथ ही बैठक में आपदा मित्रों और सिविल डिफेंस के लोगों भी शामिल रहे। बैठक में विस्तार से चर्चा की गईं कि आम लोगो के साथ-साथ जिले के विभिन्न उद्योगों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए क्या उपाय करना चाहिए। बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों के सुरक्षा अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे, उन्होंने भी अपनी राय रखी और किन बिन्दुओ पर फोकस रखना है उसकी जानकारी दी। बता दे कि जिले में विभिन्न स्थानों पर बुधवार की सुबह 9 बजे से 11 बजे तक मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। इस दौरान डीएम बद्रीनाथ सिंह ने जिले की जनता से अपील की है कि मॉक ड्रिल के स्थल पर मौजूद रहकर सुरक्षा के संबंध में जानकारी ले।


सोनभद्र जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने कहा सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बैठक की गई है। जिसमें जिले के सभी अधिकारी और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों उनकी सुरक्षा से संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य उद्देश्य यह है कि जनपद सोनभद्र में जो महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान है उनकी सुरक्षा साथ ही आम जनता की सुरक्षा के लिए क्या उपाय हमें करना चाहिए और उन्हें किन चीजों का प्रशिक्षण लेना चाहिए। साथ ही किन चीजों की जानकारी रखनी चाहिए। इनके बारे में कल 9:00 से विभिन्न स्थानों पर मार्कदिल का आयोजन किया गया है। इसमें सीआरपीएफ के कमांडेड उपस्थित रहे साथ ही जिले में जो निजी संस्थान है बड़े स्टेब्लिसमेन्ट है उनके भी सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन के अधिकारीगण है विभिन विभागों जैसे स्वास्थ्य विभाग के संबंधित, पंचायती राज से संबंधित, शिक्षा से संबंधित सभी लोगों ने भाग लिया। उद्देश्य यह है कि जो हमें जो मार्कदिल करनी है उसकी पूर्व तैयारी कर ले। किन बिंदुओं पर हमें फोकस करना है। किन-किन चीजों की जानकारी सभी लोगों को देनी है। साथ ही इसका उद्देश्य मीडिया में जागरूकता उतपन्न करना भी है। सभी लोग इन चीजों से उनको जानकारी हो मार्कदिल को पैनिक के रूप में न ले। साथ ही अधिक से अधिक से लोगों से हमलोगों की अपील है जो मार्कदिल के स्थल है वहां पर कल उपस्थित हो और स्वयं भी पार्टिसिपेट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!