Chandauli News: नगर विकास विभाग की स्थाई समिति का सदस्य बनाए जाने पर मुग़लसराय विधायक का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत.
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर।
चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर विकास विभाग की स्थाई समिति का सदस्य बनाए जाने पर मुग़लसराय विधानसभा में प्रथम बार आगमन पर विधायक रमेश जायसवाल का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बनारस सर्किट हाउस पर दिलीप सोनकर के नेतृत्व में, चौकाघाट पर संजय चौहान के नेतृत्व में, पड़ाव पर संजय पासवान के नेतृत्व में, करवत में मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल के नेतृत्व में, दुल्हीपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उरूज़ हैदर के नेतृत्व में, सब्जी मंडी न्यू महल में जिला मंत्री अशोक सोनकर के नेतृत्व में, परमार कटरा पर गीता रानी गुप्ता के नेतृत्व में और काली मंदिर पर मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में जो निकायों की स्थिति है, उसे पर आमूल चूल परिवर्तन के लिए जो सुझाव देना होगा, माननीय मंत्री जी को माननीय मुख्यमंत्री जी को निश्चित तौर पर दूंगा। साथ ही विधायक रमेश जायसवाल ने यह बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने तीसरी बार तीसरी समिति का सदस्य मुझे बनाया। इसके लिए उनका हृदय से आभार प्रकट करता हूं। देव तुल्य जनता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने बीसों स्थान पर तोरण द्वार बनाकर मेरा स्वागत किया।
इस दौरान काली मंदिर मुग़लसराय में विधायक ने पूजा अर्चन किया। विधायक के स्वागत में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि आज जो कुछ भी हूं, जनता के कारण हूं। कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जब तक मैं यहां रहूंगा, कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने दूंगा। क्षेत्र के विकास का पूरा कार्य करूंगा, आज जो कुछ भी हूं, जनता के आशीर्वाद से हूं। अपने कार्यकर्ताओं को विश्वास देना चाहता हूं कि क्षेत्र के विकास को मैं थोड़ा अलग तरीके से अपने कार्यकाल में करना चाहता हूं। चाहे शैक्षिक व्यवस्था हो, चाहे सड़क मार्ग की व्यवस्था हो, चाहे उपचार हो, इन सारी व्यवस्थाओं को मैंने बड़े ही मुकम्मल तरीके से किया है और करूंगा भी।
विधायक ने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द ही बबुरी पीपी सेंटर का उद्घाटन करूंगा। मेरे प्रयास से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर ओमप्रकाश जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, मंगल जायसवाल, सूरज सिंह प्रधान, सुभाष मौर्य, बब्बू सिंह, प्रधान कल्लू सिंह, भीम मोदी, विभूति जायसवाल, लक्ष्मण जायसवाल, आशु सिंह, सिंटू सिंह, अभिषेक जायसवाल, अमन राज, क्षितिज कांत केसरी सहित हजारों कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया भी उपस्थित रहे।