Sonbhadra News: ससुराल से घर आ रहा युवक रास्ते से हुआ लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस.

Story By: संगम पांडेय, करमा।
सोनभद्र।
करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत जड़रूआ गांव अंतर्गत एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां 30 वर्षीय अंगद कोल पुत्र प्रकाश कोल बीते चार दिन पूर्व अपने ससुराल सरंगा गया था। जो शुक्रवार को ससुराल से घर वापस जड़ेरूआ आ रहा था। लेकिन वो घर नहीं पहुंचा। हालांकि की भरूहा गांव के पास मुख्य नहर घाघर पुल के पास उसकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली। खोजबीन करने पर युवक का पता नहीं चल पाया है। किसी राहगीर ने मोटरसाइकिल पहचान लिया और अंगद के परिजनों को सूचना दी, मौके पर पहुंचे परिजन ने पुलिस की सूचना दी। पुलिस ने मामले को जाना और भरोसा देकर जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंगद के ससुराल छठ पूजा पाठ का प्रयोजन था जो चार दिन वहां व्यतीत करने के पश्चात शुक्रवार (आठ) नवंबर को अपने घर वापस के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंच पाया। सम्पर्क भी नहीं हो रहा था। मोबाइल स्विच ऑफ भी बता रहा है। उसकी बाइक संख्या यूपी 66 एम 5422 मुख्य नहर घाघर के पास मिली है। अंगद की बाइक वहां कैसे पहुंची अंगद कहां है इसका अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि अंगद की खोजबीन की जा रही है परिजन भी अपने स्तर खोज बीन कर रहे हैं।