Sonbhadra News: 7 बार का गांजा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में, कई बार जेल जा चूका है आरोपी.

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।
सोनभद्र।
ओबरा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक कई मामलों में लिप्त पुराने अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिससे गांजा बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पकड़े गए आरोपी के पास से 1 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। बता दे कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चल रहे अभियान में यह कार्रवाई की गई। 11 मार्च 2025 को सुबह करीब 6:15 बजे रासपहाड़ी मोड़ से बग्घानाला रोड पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। गोविंद कुमार (32) पुत्र रामसनेही थाना क्षेत्र के गजराज नगर डाला मोड़ का रहने वाला है। अपराधी गोविंद का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। वह पहले भी 6 बार जेल जा चुका है। 2016 से 2023 के बीच उस पर 5 बार NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज हुए। एक बार चोरी का भी मामला दर्ज है। अब 7वीं बार उस पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक धर्मनारायण भार्गव, रामलोचन, राजेश दूबे और कांस्टेबल अखिलेश कुमार की टीम शामिल थी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।