Chandauli News: माघी पूर्णिमा पर पश्चिमी वाहिनी गंगा में हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।
चंदौली। माघी पूर्णिमा के अवसर पर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। बुधवार की भोर से ही स्नान दान का सिलसिला शुरू रहा। पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही। पंचांग के अनुसार माघ माह, महाकुंभ के दौरान इसका धार्मिक महत्व और स्नान दान का भी ज्यादा महत्व है।

अन्न, वस्त्र, तिल, गुड़, घी, कम्बल और अन्य वस्तुएं दान करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन देवता भी धरती पर गंगा स्नान करने आते हैं। इस दिन स्नान दान करने से व्यक्ति के जीवन से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा की जाती है।

माघ पूर्णिमा के दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी संकट टलते हैं। । आज के दिन घरों में सत्यनारायण की कथा होती है। माघी पूर्णिमा पर इन्हीं परंपराओं का निर्वहन करते हुए बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर भोर से ही स्नान दान का सिलसिला शुरू हो गया।

भीड़ को देखते हुए बलुआ थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा मय फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। इसके अलावा गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के वालेंटियर और गोताखोर, स्वास्थ्य विभाग का कैम्प लगाया गया था।