Sonbhadra News: खैरटिया पानी टंकी के पास से तस्कर गिरफ्तार, 1.17 किलो अवैध गांजा बरामद.

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।
सोनभद्र।
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में ओबरा पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर 12 फरवरी को सुबह 6:39 बजे ओबरा पुलिस ने सेक्टर 9 खैरटिया पानी टंकी के पास से 28 वर्षीय रामचंद्र चेरो को पकड़ा। आरोपी खैरटिया प्राथमिक विद्यालय के सामने रहने वाला है। उसके पास से 1 किलो 170 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना ओबरा में मामला संख्या 27/2025 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्यवेक्षण में की गई।