उत्तर प्रदेशचंदौलीजिलेपूर्वांचल न्यूज़राजनीतिराज्य

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह ने कहा कि संतशिरोमणि रविदास जी महाराज ने सदैव कर्म को महत्व दिया.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।

चंदौली। बुधवार को जनपद में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गयी। संत रविदास जयंती पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैयदराजा विधानसभा के बभनियाव गांव में भी संत शिरोमणि की जयंती धूमधाम से मनाई गयी।

जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए सैयदराजा बीजेपी विधायक सुशील सिंह संत शिरोमणि रविदास जी की मूर्ति का अनावरण किया। विधायक सुशील सिंह ने संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास जी महाराज ने सदैव कर्म को महत्व दिया। उनका मानना था कि, मन की शुद्धि आत्मिक शुद्धि का आधार है और आत्मा शुद्ध है तो दुनिया की सभी सिद्धियां आपके पास होंगी।

इस मौके पर पोइजा समिति के अध्यक्ष लालचन्द राम, उपाध्यक्ष साच्चिदानन्द, महामंत्री शमशेर बहादुर गौतम, क्षेत्र पंचायत सद‌स्य भरत राम, व्यवस्थापक त्रिलोकी राम, जिला प्रतिनिधि गोपाल बिन्द, अनन्त कुमार बघेल मंडल अध्यक्ष अनुसुचित मोर्चा, कृष्ण कुमार दुबे (शानू), महगू राम पूर्व सदस्य जिला पंचायत, उदय नारायण यादव प्रधान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!