उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीजिलेपूर्वांचल न्यूज़वायरल न्यूज़वाराणसी

Chandauli News: शराब के नशे में दो गुटों में विवाद में हुई चाकू बाजी, एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के महराई गांव में मंगलवार की शाम दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद खुनी संघर्ष में तब्दील हो गया, जिसमें एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट के युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए और फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। घटना में हमलावर भी घायल बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार धानापुर थाना क्षेत्र के महराई गांव में सोनू बिंद और चंदन बिंद के गांव के ही कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच दूसरे गुट के युवकों ने चाकू से सोनू बिंद और चंदन बिंद पर हमला कर दिया, जिसमें चंदन और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आरोपी हमलावर फरार हो गए। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई, वे मौके पर पहुंचे और दोनों घायल युवकों को धानापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने 18 वर्षीय चंदन को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल चंदौली के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इस बीच मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली और मृतक के परिजनों से बातचीत भी की। इस दौरान घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया और साक्ष्य संकलन का काम किया गया।

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे ने बताया कि धानापुर थाना क्षेत्र में लगभग 6:15 के आसपास दो पक्षों का आपस में विवाद हुआ। जो जानकारी मिल रही है, दोनों पक्ष शराब के नशे में थे और उसके बाद इनमें आपस में किसी कारण झगड़ा हुआ। इसके बाद दो व्यक्तियों को उनके परिवार द्वारा समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जो जानकारी मिल रही है, उसमें एक आदमी की मौत हो चुकी है, जिसका नाम चंदन है। और जो दूसरा व्यक्ति है, वह चोटिल अवस्था में है, उसे भी अस्पताल भेजा गया।

साथ ही जिस व्यक्ति द्वारा यह घटना की गई है, उसे भी चोट आई है और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर हमारे द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। यहां पर फील्ड यूनिट द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और पूर्व में जो जानकारी मिली, उनमें आपस में कोई विवाद नहीं था, लेकिन तब भी परिवार की तरफ से एप्लिकेशन प्राप्त करके मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!