Chandauli News: बोलेरो-स्कार्पियो की जबरदस्त टक्कर, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे, पांच लोग घायल.
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बा के पास बुधवार की देर रात को बोलेरो और स्कार्पियो की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। । जहाँ विजय शंकर की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बबुरी थाना क्षेत्र के कोदोचक गांव के रहने वाले 42 वर्षीय मुरारी प्रसाद, 35 वर्षीय विजय शंकर, 31 वर्षीय अनिल कुमार, 16 वर्षीय खुशी बुधवार को खिचड़ी की रस्म कर अपने घर वापस जा रहे थे। सकलडीहा की तरफ से स्कार्पियो सवार अनिल कुमार भी घर जा रहा था। चहनियां कस्बा के पास चंदौली वाया चहनियां मुख्य मार्ग पर स्कार्पियो-बोलेरो की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई।
स्कार्पियो सवार तो बच गया किंतु बोलेरो में सवार सभी घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। । सभी का प्राथमिक उपचार हुआ। जिसमें विजय शंकर की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।