उत्तर प्रदेशजिलेपूर्वांचल न्यूज़राजनीतिराज्यसोनभद्र

Sonbhadra News: भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा आज, होगा चौकाने वाले फैसला.

Story By: अनुज जायसवाल, सोनभद्र।

सोनभद्र।

यूपी में भाजपा संगठन चुनाव को लेकर कल बड़ा ऐलान करने वाली है। भाजपा के साथ-साथ विपक्षी पार्टियां भी भाजपा के जिलाध्यक्षो के नामों की घोषणा पर पैनी नज़र बनाई हुई है। बता दे कि भाजपा पहले चरण में संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्ष का नाम घोषित करेंगी। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो भाजपा संगठन नए नामों की लिस्ट में करीब 52 जिलाध्यक्षों को दोबारा मौका दे सकती है। इसके बाद भाजपा दूसरे चरण में बचे जिलों के जिलाध्यक्ष का नाम घोषित करेगी। भाजपा के सभी जिलाध्यक्ष की नियुक्त होने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। वही सोनभद्र में भी जिलाध्यक्ष के नामों को लेकर कई महीनों से से चर्चाओ का बाज़ार गर्म है। जिलाध्यक्ष के प्रबल दावेदारों को लेकर नेता अपने चाहेतों के नामों की चर्चा करते चटी-चौराहों पर देखे जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा रविवार को जिलाध्यक्ष चुनाव प्रभारी भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला दोपहर 1:00- 2:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय में करेंगे। प्रबल दावेदार की लिस्ट में वर्तमान जिलाध्यक्ष का नाम सबसे ऊपर जिले के बड़े नेताओं द्वारा कही जा रही है। वर्तमान जिलाध्यक्ष का आरएसएस संगठन में जुड़ाव का होना उनको फायदा पहुंचा सकता है। हालांकि पूर्व में भाजपा शीर्ष नेतृत्व अपने चौकाने वाले फैसले के लिए जाना जाता है तो रेस में शामिल नेताओं की धड़कने बढ़ना लाजमी है। बता दे इस बार भाजपा ने जिलाध्यक्षों के कुछ नियम कड़े कर दिए है। 60 साल से अधिक उम्र के नेताओं को जिलाध्यक्षों की केटेगरी से बाहर कर दिया है और SC और महिला वर्ग की भागीदारी जिलाध्यक्षों की बढ़ेगी। नए जिलाध्यक्षों में महिलाओं और SC की संख्या 15-20 तक बढ़ सकती है। OBC वर्ग का दबदबा रहेगा। नई लिस्ट में 35 पुराने जिलाध्यक्ष बाहर होंगे, 29 जिलाध्यक्ष ऐसे है जो 2 कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। उन्हे भी जिलाध्यक्षों की लिस्ट से बाहर किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!