उत्तर प्रदेशक्राइमजिलेपूर्वांचल न्यूज़राज्यसोनभद्र

Sonbhadra News: भूले से भी भुलाई नहीं जाती घटना, घटना याद कर सहम जाते है डाला के निवासी.

Story By: चंदन कुमार, डाला।

सोनभद्र।

डाला में 2 जून 1991 को हुए गोलीकांड की 34वीं पुण्यतिथि पर बड़े स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को सैकड़ों लोगों ने वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर सांकेतिक चक्का जाम किया। बता दे कि डाला गोली कांड की घटना तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में हुई थी।

उस समय उत्तर प्रदेश सीमेंट निगम की डाला, चुनार और चुर्क सीमेंट फैक्ट्री को निजी क्षेत्र में बेचे जाने का विरोध कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा था। हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णय का विरोध कर रहे थे। आरोप है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्कालीन डीएम ने सुरक्षा बलों को आंदोलनकारियों पर कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और गोलियां चलाईं। इस घटना में एक छात्र समेत नौ लोग शहीद हो गए थे। उन्ही शहीदो के पुण्यतिथि पर लोगों ने तीन बजकर बीस मिनट पर राजमार्ग पर वाहनों को रोका।

उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखा और शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। बता दे कि डाला गोलीकांड ने प्रदेश और केंद्र सरकार को हिलाकर रख दिया था। आज भी डाला के निवासियों को यह घटना रोंगटे ख़डी कर देती है। अपने अधिकारों के लिए शहीद हुए इन कर्मचारियों को आज भी श्रद्धा और सम्मान से याद किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!