Chandauli News: कोचिंग में पढ़ने आई नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का शिक्षक पर लगा आरोप.

Story By: गोविन्द कुमार, चकिया तहसील।
चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में कोचिंग करने आई एक नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा दुराचार किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा की माता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। पीड़िता की माता ने बताया कि आरोपी एक गांव में निजी कोचिंग संस्थान चलाता है। मेरी 9 वर्षीय पुत्री आठ महीने से कोचिंग पढ़ रही थी। रविवार की शाम को जब कोचिंग पढ़ने गई थी, उसी समय एकांत पाकर आरोपी ने मेरी पुत्री के साथ दुराचार कर दिया। घर वापस आकर जब पुत्री ने दुराचार की बात कही, तो परिवार में हड़कंप मच गया।

शिक्षक द्वारा बालिका के साथ दुराचार करने की जानकारी होने पर अभिभावकों में जहां रोष व्याप्त है, वहीं शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 65(2), 5एम, 6 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। बालिका का महिला पुलिस की देखरेख में मेडिकल कराया गया। कोचिंग संचालक की खोजबीन में जुट गई है। शहाबगंज थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है।