Sonbhadra News: डीएम-एसपी ने जिला जेल का किया निरिक्षण, महिला और बुजुर्गों का रखा जाएगा विशेष ध्यान.

Story By: अनुज जायसवाल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
जिलाधिकारी बीएन सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने कैदियों से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कैदियों से बातचीत के दौरान जेल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने भोजन, नाश्ता, स्वास्थ्य सेवाएं और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की गहन समीक्षा की। महिला कैदियों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बुजुर्ग महिला कैदियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी बैरकों का दौरा कर कैदियों से उनके परिवार से मुलाकात में आने वाली समस्याओं के बारे में पूछा।

कैदियों ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई परेशानी नहीं होती। जेल के चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति और कैदियों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, प्रभारी जेलर शशांक पटेल, डिप्टी जेलर अखिलेश पांडेय और गंगा प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।